माखन चोर दिल को चुराने आया

माखन चोर दिल को चुराने आया
चूड़ी हारण बन के कान्हा बरसाने आया रे

काली पीली हरी नीली सारे रंग भी लाया है,
आओ लेलो चूड़ी पेहनो कान्हा शोर मचाया है
राधा से मिलने को बहाना बनाया रे
चूड़ी हारण बन के कान्हा बरसाने आया रे

गोरी काली मतवाली सब निकल पड़ी है घर से
सखियों विच राधा प्यारी चूड़ी पेहने श्याम सुंदर से
प्यारी राधा रानी को चूड़ी पहनाया रे
चूड़ी हारण बन के कान्हा बरसाने आया रे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1229 downloads)