मेरे सांवरे सलोने का कोई जवाब नहीं

मेरे सांवरे सलोने का कोई जवाब नहीं
कब किसको क्या देदे कोई हिसाब नहीं

श्याम जैसा डाटा नहीं कोई संसार में
बिक जाता सांवरा भक्तो के प्यार में
है प्रेम का ये सागर दिखता रुवाब नहीं

श्याम जी की नजरो में छोटा न बड़ा प्यारे
भक्तो के भर देता पल पल में ये भंडारे
ये झूठे किसी को भी दिखलाता ख्वाब नहीं

नाप के ना देता ना देता ये तोल के
जिसको भी देता है देता दिल खोल के
मेरे श्याम से बढ़के कोई राजा नवाब नहीं

भीम सैन पर बाबा इतनी मेहर करदो
मेरे भी जीवन में खुशियों का रंग भरदो
जितना ये जग कहता मैं उतना खराब नहीं

श्रेणी
download bhajan lyrics (1261 downloads)