आया है करवा चोथ का दिन

आया है करवा चोथ का दिन झूमो नाचो गाओ सहेली
आज साजन से होगा मिलन
झूमो नाचो गाओ सहेली

पूजा गोरा सती माँ की करलो
मांग अपनी सिन्धुर से भरलो
काला कजरा लगा के नैन
झूमो नाचो गाओ सहेली

ज्योत माँ की जला कर के घी की
लम्भी मांगो उमर अपनी पी की
शुभ महूरत और शुभ है लगन,
झूमो नाचो गाओ सहेली

तारो वाली चुनर सिर पे ओडो पी के हाथो से व्रत अपना तोड़ो
राजा अनाडी लिखे भजन
झूमो नाचो गाओ सहेली

श्रेणी
download bhajan lyrics (1036 downloads)