नारायण हैं नाथ जगत का नारायण

नारायण हैं नाथ जगत का नारायण हैं नाथ
भज ले नारायण सुख धाम
सुख धाम,नारायण सुख धाम

अंतर का आराम वही हैं
मन बुद्धि से पार वही हैं
जड़ चेतनमय इस दुनिया का
जग जीवन अभिराम
भज ले नारायण सुख धाम
नारायण सुख धाम


ज्ञान की ज्योत जगानेवाला
भक्त को शक्ति दिलानेवाला
अंत समय का साथी सच्चा
भज ले नारायण सुख धाम
नारायण सुख धाम

श्रेणी
download bhajan lyrics (1077 downloads)