सजा है बाबा का दरबार sja hai baba ka darbar


सोनू बेटा आजा मोनू बेटा आजा के गाडी अभी मंगवाऊ मैं
सजा है बाबा का दरबार चलो तुम्हे दिखाऊ मैं

चलो चलो मम्मी से बोलो बाबा के दर जाना
संकट काजे दुःख को मिटाए झोली को फैलाना
अरे ताऊ तू भी आजा
अरे ताई तू भी आजा
के गाडी अभी मंगाऊ मैं
सजा है बाबा का दरबार

ग्यारस की है मेला भारी पूजे नर नारी
दिन भर तो भंडारे चाले उसकी महिमा न्यारी,
अरे चाचा तू भी आजा अरे चाची तू भी आजा
के गाडी अभी मंगाऊ मैं
सजा है बाबा का दरबार

दिन भर कीर्तन होते रेहते सुनुगा उनकी गाथा
रतन हरीश सब भगतो संग टेके अपनी माथा
जैकारा तो लगा दे इक सुंदर भजन सुना दे
के गाडी अभी मंगाऊ मैं
सजा है बाबा का दरबार

download bhajan lyrics (1071 downloads)