मुझे लागी लगन श्याम दर्शन की

मुझे लागी लगन श्याम दर्शन की
श्याम दर्शन की हरी चरनन की
मुझे लागी लगन श्याम दर्शन की

संवारी सूरत मन मेरे भाये मोहनी मूरत मुझको रिजाये,
कोई समजे न बात मेरे मन की
मुझे लागी लगन श्याम दर्शन की

श्याम सलोने मदन मुरारी नन्द के लाला हे गिरधारी,
सुनो विनती मैं हु इस रोगन की
मुझे लागी लगन श्याम दर्शन की

मीरा को जैसे दर्शन दिखाया
भक्त सुदामा को अपनाया आस पूरी करो इन अखियाँ की
मुझे लागी लगन श्याम दर्शन की

download bhajan lyrics (973 downloads)