माँ लाल चुनरिया वाली

एक दिन मेरे घर भी आएगी माँ लाल चुनरिया वाली

प्यार मुझे देदे अपना पूरा होगा मेरा सपना
मेरा सोया भाग जगाये गी माँ लाल चुनरिया वाली
एक दिन मेरे घर भी आएगी माँ लाल चुनरिया वाली

जन्म जन्म की प्यास बुजाओ जय माता दी केहती जाओ
चरणों से मुझको लगाये गी माँ लाल चुनरिया वाली
एक दिन मेरे घर भी आएगी माँ लाल चुनरिया वाली

जी भर के मैं करू गी बतिया साथ रहे गी मेरी सखियाँ
मेरी बिगड़ी बात बनाएगी माँ लाल चुनरिया वाली
एक दिन मेरे घर भी आएगी माँ लाल चुनरिया वाली

download bhajan lyrics (634 downloads)