टूटा फूटा सा घर एक बनायाtuta fhuta sa ghar ek banaya


टूटा फूटा सा घर एक बनाया
उस में तेरा माँ मंदिर सजाया
मंदिर में माँ मूर्ती बिठा कर
सच्चे दिल से मैया ज्योत जगा कर
अँखियाँ बंद कर करूँ पुकार
आजा माँ आजा माँ आजा माँ आजा माँ

मुझको यकीन है इक दिन माँ आएगी
बिगड़ी मेरी बात बन जायेगी
मन में विश्वास है दिल में जगी आज आस है
छूटे जग सारा मुझे तेरा एहसास है
अँखियों से माँ रूकती नहीं अँसुअन की या धार माँ
आजा माँ आजा माँ ......................

झूठे जगत की माया ना भाये
कितना कोई मुझे समझाए
मैं तो मैया का दरस दीवाना
अपना तुझको जबसे माना
आज नहीं तो कल आओगी मुझको इंतज़ार माँ
आजा माँ आजा माँ ......................

धन दौलत ना सुख की चाहत
करता रहूं सदा तेरी इबादत
हर पल जपूँ तेरे नाम की मैं माला
मन में करो सदा सच का उजाला
चरणों के स्पर्श को राजीव कब से बेकरार माँ
आजा माँ आजा माँ ......................

download bhajan lyrics (1175 downloads)