मेरे घर आओ माँ शेरोवालीmeri ghar aao maa sheravali


मेरे घर आओ माँ शेरोवाली हो तेरी ज्योती जगाए हुए है
तेरी ज्योती जगाए हुए है ध्यान तेरा लगाये हुए है
मेरे घर आओ माँ शेरोवाली हो तेरी ज्योती जगाए हुए है

घोर संकट ने हमको माँ घेरा मेरे जीवन में करदो सवेरा
मेरी विनती यही तुम से माता दूर करदो माँ मेरा अँधेरा
माँ हाथ जोड़े खड़े मेहरा वाली सिर अपना झुकाए हुए है
मेरे घर आओ माँ शेरोवाली हो तेरी ज्योती जगाए हुए है

सारी दुनिया में है पाप भारी हो हम को चाहिए किरपा माँ तुम्हारी
दुष्ट पापी अधर्मी बचे न करके आओ शेर की सवारी
रूप काली का दर खप्पर वाली आस तुमसे लगाये हुए है
मेरे घर आओ माँ शेरोवाली हो तेरी ज्योती जगाए हुए है

मैं हु बेटा तू है मात मेरी मेरी अर्जी है चरणों में तेरी
ना ही पूजा न पाठ कोई जानू बस तु ही है मैं इतना ही जानू
गिरी बालक है माँ भवनों वाली सर अपना झुकाए हुए है
मेरे घर आओ माँ शेरोवाली हो तेरी ज्योती जगाए हुए है

download bhajan lyrics (1135 downloads)