नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नामnaino me teri jyoti sanso me tera naam


जय बजरंगी भक्तो के संगी
जय हो वीर हनुमान
तुमको ही पूजू तुमको ही ध्याऊ
तुम ही मेरे भगवान

नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम
महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम
नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम

मेरे जीवन की माला में तेरे ही नाम के मोती
भगती से तेरी ही हनुमत हर भोर मेरी है होती
तेरी ही दिन रात साधना मेरा है काम
नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम
महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम

पाया है हनुमान तुम्हे स्वयम को मैंने खो कर
झूठे लगे संसार के रिश्ते देखा तुम्हरा हो कर
जोड़ लिया जब नाता तुम से फिर जग से क्या काम
नैनो में तेरी ज्योती सांसो में तेरा नाम
महाबली बजरंगी मन में है तेरा धाम

download bhajan lyrics (1486 downloads)