मीरा की लागी लगन गोपाल से meera ki laagi lagan Gopal se


मीरा की लागी लगन गोपाल से
मिलने आयी वृन्दावन नंदलाल से
मिलने आयी वृन्दावन नंदलाल से
मीरा की लागी लगन गोपाल से

आप ठाकुर मैं पुजारन आपकी
आप ठाकुर मैं पुजारन आपकी
मीरा यूह हंस कर कहे गोपाल से
मीरा की लागी लगन गोपाल से

गोविन्द जय जय गोपाल जय जय
राधा रमन हरी गोविन्द जय जय

मेरे तो गिरधर सिवा कोई नहीं
मेरे तो गिरधर सिवा कोई नहीं
प्रीत हैं साची मेरी गोपाल से
मीरा की लागी लगन गोपाल से

नटवर नागर नंदा भजो रे मन गोविंदा
सावली सूरत मुख चंदा भजो रे मन गोविंदा

मैं हूँ दुल्हन श्याम की राणा सुनो
मैं हूँ दुल्हन श्याम की राणा सुनो
डोर जीवन की बंधी गोपाल से
मीरा की लागी लगन गोपाल से

अच्चुतम केशवम कृष्णा दामोदरं
राम नारायणं जानकी बल्लभम

संत मंगल मीरा तू धन्य हुई
संत मंगल मीरा तू धन्य हुई
मिल गयी ज्योति तेरी गोपाल से
मीरा की लागी लगन गोपाल से

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी,  है नाथ नारायण वासुदेवा
श्री राम राघव रघुवर से प्यारे, है नाथ नारायण वासुदेवा

श्रेणी
download bhajan lyrics (926 downloads)