श्याम सरकार से

मांगो जी जी भर के बाबा के दरबार से
श्याम सरकार से .....

जिस का कही और नही इनकी शरण में आओ
अर्जी ये सुनता है आकर अर्ज लगाओ
जो केहना है इनसे केहना तुम बड़े प्यार से
श्याम सरकार से .....

सेठ नही ऐसा कोई जो अपना माल लुटा दे
यारो का यार है ये कुटिया को मेहल बना दे
मिलता है सुख सारा कलयुग के अवतार से
श्याम सरकार से .....

ध्यन हुए भक्त सभी ऐसा देव पधारा
चोखानी चल दर्शन से जागे भाग्य हमारा
पाया है रोमी ने दिनों के दातार से
श्याम सरकार से .....

download bhajan lyrics (734 downloads)