हमारा प्रेम पुराना है हम तो श्याम से मिलने आये hamara prem purana hai hum to shyaam se milne aaye


हमारा प्रेम पुराना है हम तो श्याम से मिलने आये
श्याम से मिलने आये हम श्याम से मिलने आये
हमारा सेठ पुराना है हम तो श्याम से मिलने आये

फागुन महीना आता पग में घुँघरू से बंध जाते
माने ना ये मन मतवाला खुद को रोक ना पाते
मेला एक बहाना है हम तो श्याम से मिलने आये

श्याम से मिलने आये हम श्याम से मिलने आये
हमारा सेठ पुराना है...........

जब भी इनको याद करे कभी ना देर लगाता
याद बाद में करतें हैं ये उससे पहले आता
इनसे प्रेम बढ़ाना है हम तो श्याम से मिलने आये

श्याम से मिलने आये हम श्याम से मिलने आये
हमारा सेठ पुराना है...........

श्याम का ये परिवार बड़ा है हम भी इसके अंग है
कोई नहीं पराया सारे एक दूजे के संग है
हमारा एक घराना है हम तो श्याम से मिलने आये

श्याम से मिलने आये हम श्याम से मिलने आये
हमारा सेठ पुराना है...........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1458 downloads)