जय जय महाकाल की कालो के काल की

जय जय महाकाल की कालो के काल की,
उज्जैनी नगरी में बैठे बाबा मेरे महाकाल है,
काल उसका क्या कर लेगा जिसके संग महाकाल है,
जय जय महाकाल की कालो के काल की॥

उज्जैनी की पुण्य धरा पर महाकाल का वास है,
धन्य धन्य है लोग सभी जो करते यहाँ निवास है,
काल उसका क्या कर लेगा जिसके संग महाकाल है,
जय जय महाकाल की कालो के काल की॥

कितने भी संकट हो हमको छाई घनेरी रात है,
कैसा भय और कैसी चिंता महाकाल जब साथ हो,
काल उसका क्या कर लेगा जिसके संग महाकाल है,
जय जय महाकाल की कालो के काल की॥

महाकाल महाकाल की माला जो जपते दिन रात है,
उन भक्तो के मस्तक पर रहता बाबा का हाथ है,
काल उसका क्या कर लेगा जिसके संग महाकाल है,
जय जय महाकाल की कालो के काल की॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (969 downloads)