श्याम धणी को संग में नचाओ आज

आ गया फाल्गुन मेला ज़रा झूमो नाचो आज,
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज....

भगतो की टोली खाटू धाम को चलेगी,
रंग बिरंगी ध्वजा श्याम के चढ़ेगी,
नाच कूदते प्रेमी बोलेंगे जय श्री श्याम,
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज....

रोज नया नया बागा श्याम पहनेगा,
बनडा सा देखो मेरा बाबा बनेगा,
फूलों और गजरो से होगा इनका श्रृंगार,
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज....

ग्यारस की रात आई होगी सुनवाई,
भक्तों ने मिलकर यहाँ ज्योत है जगाई,
मोरछड़ी के झाड़े से होगा बेडा पार,
लीले वालो श्याम धणी को संग में नचाओ आज....

download bhajan lyrics (1067 downloads)