मेरा मेरा खाली हुआ शरीर सतगुरु ज्ञान के बिना

मेरा खाली हुआ शरीर सतगुरु ज्ञान के बिना,
सतगुरु ज्ञान के बिना गुरुवर ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर.....

मेरे ससुर के बाग बहुत हैं,
अब ना आए फल और फूल, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर.....

मेरे ससुर के कुआं बहुत हैं,
अब ना आए इनमें नीर, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर....

मेरे ससुर के महल बहुत हैं,
अब ना खेले इनमें लाल, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर......

मेरे ससुर के माई रे बाप हैं,
अब ना दावे इनके पैर, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर......

मेरे ससुर के कन्या बहुत हैं,
अब ना किने कन्यादान, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर.....

मेरे ससुर के गाय बहुत हैं,
अब ना किने गाय के दान, सतगुरु ज्ञान के बिना,
अब मेरा खाली हुआ शरीर.....

download bhajan lyrics (875 downloads)