प्यारे बांके बिहारी हमारे

प्यारे बांके बिहारी हमारे, प्यारे बांके बिहारी,
जब से हुआ दीदार तुम्हारा, छोड़ दी दुनीया सारी......

टेडी़ चाल चले मतवाली,कांधे साजे कांवर काली,
अधर पे मुस्कन जग मनुहारी जाऊँ तेरी बलिहारी.....

देखे जब से बांके नैना, तब से आए ना दिल को चैना,
प्रीत लगाई तुमसे मोहन, खोगई सुधबुध सारी.....

रोम रोम तेरा नम पुकारे, राधा रमण गिरधारी प्यारे,
अर्ज प्रशान्त की करदो पूरी झलक दिखादो प्यारी.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (901 downloads)