आता रहा है संवारा आता ही रहे गा

आता रहा है संवारा आता ही रहे गा,
दीनो की लाज श्याम बचाता ही रहे गा,

गिरते हुए को और ये गिरता है जहान,
गिरते हुए को थाम ले ऐसा कोई कहा,
गिरते को श्याम उठता ही रहेगा,
आता रहा है संवारा.................

हारे का साथ देनी की मुश्किल बड़ी डगर,
देकर के दान शीश का हो गया अमर,
माँ को दिया वचन वो निभाता ही रहेगा,
आता रहा है संवारा ......

हालत से जो हार कर दरबार आ गया,
सूरज इनसे जीत का वरदान पा गया,
हारे हुए को श्याम जीताता ही रहे गा,
आता रहा है संवारा

download bhajan lyrics (1705 downloads)