श्री गोवर्धन महाराज

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ,
श्री गोवर्धन महाराज….

तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार,
श्री गोवर्धन महाराज….

तेरे गले में कंठा साज रेहेओ,
ठोडी पे हीरा लाल,
श्री गोवर्धन महाराज….

तेरे कानन कुंडल चमक रहेओ,
तेरी झांकी बनी विशाल,
श्री गोवर्धन महाराज….

तेरी सात कोस की परिकम्मा,
चकलेश्वर है विश्राम,
श्री गोवर्धन महाराज….

श्रेणी
download bhajan lyrics (1015 downloads)