माता रानी का श्रृंगारmata rani ka shringaar


धन्य हो रहीं देखकर आखियाँ बारंबार,
धन्य हो रहीं देखकर आखियाँ बारंबार,
ये माता रानी का श्रृंगार,
ये माता रानी का श्रृंगार,
चुनरिया लाल चोला लाल,
चूड़िया लाल टिका लाल,
के सारा लाल लाल हैं,
ये माता रानी का श्रृंगार,
ये माता रानी का श्रृंगार,
धन्य हो रहीं देखकर आखियाँ बारंबार,
धन्य हो रहीं देखकर आखियाँ बारंबार,
ये माता रानी का श्रृंगार,
ये माता रानी का श्रृंगार.....

कानों में कुण्डल सजे हैं,
नाक में चमके मोती,
नतमस्तक है शशि दिवाकर,
देख के ऐसे ज्योति,
मोतियन माला कंठ में साजे,
स्वर्णिम तन रक्ताम्बर राजे,
मांग सिंधुर बिराजै लाल,
के सारा लाल लाल हैं,
ये माता रानी का श्रृंगार,
ये माता रानी का श्रृंगार....

बाजू बंद भुझा में चमके,
कंगन सजे कलाई,
मैया की पायल ने जैसे,
सौदामिनी समाई,
मृगमद टिका माथे दमके,
रूपक बिछिया पैर में चमके,
सजी मेहंदी हथेली लाल,
के सारा लाल लाल हैं,
ये माता रानी का श्रृंगार,
ये माता रानी का श्रृंगार....

लाल पुष्प की माला पहने,
माँ का रूप निराला,
माँ के नैन सजाये अंजन,
उज्वल भागो वाला,
मुख सुंदरता कही न जाए,
कोटि कोटि रजनीश लजाये,
अधर लाली सजी है लाल,
के सारा लाल लाल हैं,
ये माता रानी का श्रृंगार,
ये माता रानी का श्रृंगार.....

download bhajan lyrics (1036 downloads)