सज धज कर बैठो सांवरियाsaj dhaj kar baitho sanwariya


सज धज कर बैठो सांवरिया,
श्याम को लग ना जाए नजरिया,
नून और राई वारो जी,
आओ श्याम की नजर उतरो जी.....

श्याम आज वानरा लागे,
दर्शन से सोई किश्मत जागे,
यो छैल छबीला न्यारा जी,
आओ श्याम की नजर उतरो जी.....

नैन श्याम के है कजरारे,
देख देख के हम दिल हारे,
चंदा सो मुखड़ा प्यारो जी,
आओ श्याम की नजर उतरो जी.....

मस्तक पे है लट घुँघराली,
सबके मन को मोहने वाली,
बड़ो सुन्दर अजब नजारा जी,
आओ श्याम की नजर उतरो जी.....

भीम सेन जाऊ वारि वारि,
श्याम दीवानी दुनिया सारी,
जाने क्या जादू कर डारो जी,
आओ श्याम की नजर उतरो जी.....

download bhajan lyrics (910 downloads)