मेरे शिव भगवान दे दो मुझे वरदान

मेरे शिव भगवान दे दो मुझे वरदान,
मैं तो कब से खड़ी हूं हाथ जोड़ के,
हरी ऊं नमः शिवाय बोल के....

मेरी बिगड़ी संभाल मैं तो आई तेरे द्वार,
नाता दुनिया से आई मैं तो तोड़ के,
हरी ऊं नमः शिवाय बोल के.....

तू है नाथों के नाथ मेरी डोर तेरे हाथ,
झोली भर दे तू मेरी दिल खोल के,
हरी ऊं नमः शिवाय बोल के.....

तू है शिव महाकाल भोले मुझको संभाल,
न जा मुझको अकेला तू छोड के,
हरी ऊं नमः शिवाय बोल के.....

तू है भोला भंडारी तुझे पूजे दुनिया सारी,
सबको देता है तू तौल तौल के,
हरी ऊं नमः शिवाय बोल के.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (750 downloads)





मिलते-जुलते भजन...