मैं तो श्याम की दीवानी हो गईmain to shyam ki diwani ho gayi


मैं तो श्याम की दीवानी हो गई लोग मुझे ताने मारे,
ताने मारे मुझे ताने मारे,
मैं तो श्याम की दीवानी हो गई लोग मुझे ताने मारे.....

मंदिर गई थी पूजा करन को,
पूजा करण को पूजा करन को,
आ गई देखो पूजारन लोग मुझे ताने मारे,
मैं तो श्याम की दीवानी हो गई.....

मंदिर गई थी सत्संग करन को,
सत्संग करन को सत्संग सुनने को,
आ गई देखो बैरागन लोग मुझे ताने मारे,
मैं तो श्याम की दीवानी हो गई.....

मंदिर गई थी अंन धन मांगने,
अंन धन मांगने दूध पुत मांगने,
आ गई देखो भिखारन लोग मुझे ताने मारे,
मैं तो श्याम की दीवानी हो गई.....

जमुना तट गई बंसी सुनने,
बंसी सुनने मुरली सुनने,
आ गई देखो जोगणिया लोग मुझे ताने मारे,
मैं तो श्याम की दीवानी हो गई.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (857 downloads)