सेवा बाबा श्याम की

करलो जी सेवा बाबा श्याम की,
होने नहीं देगा बाबा कमी तुम्हे काम की,
करलो जी सेवा बाबा श्याम की.....

जब कोई दुःख आता है बाबा दूर भगाता है,
भक्तों की रक्षा हेतु वो दौड़ा दौड़ा आता है,
बाबा के चरणों में अब तो अपना ठिकाना है,
सारी दुनिया से न्यारी है लीला खाटूधाम की,
तो करलो जी सेवा बाबा श्याम की...........

सारे बिगड़े कामो को बाबा ही बनाते हैं,
डूबी हुई नैया को पार लगाते हैं,
जब हम दुःख में रोते हैं बाबा दुखी होते हैं,
एक बाण से करते बाबा दुखों को तमाम जी,
तो करलो जी सेवा बाबा श्याम की...........

जो रोटी को तरसते थे वो अब मालामाल हैं,
जो खुशियों को तरसते थे वो सारे खुशहाल हैं,
कोई चिंता फिकर नहीं है उन्हें किसी बात की,
हो गई है ज़िंदगानी बड़े ही आराम की,
तो करलो जी सेवा बाबा श्याम की...........

download bhajan lyrics (777 downloads)