कैसे तुम्हें रिझाऊं इतना जरा जरा बता दे

कैसे तुम्हे रिझाऊ इतना जरा बता दे,
कैसे तुम्हे रिझाऊ....

सिंदूर तन पै मलकर हनुमान ने रिझाया,
मैं क्या लगाऊं तन पर इतना जरा बता दे,
कैसे तुम्हे रिझाऊ....

घुंघरू पहन के मीरा मधुबन में ऐसे नाचे,
मैं भी खुशी से नाचू कोई ताल जरा बता दें,
कैसे तुम्हे रिझाऊ....

मैंने सुना है तुमने अर्जुन को भी है तारा,
ऐसे हमें भी तारो इतना जरा बता दे,
कैसे तुम्हे रिझाऊ....

मैंने सुना है तुमने भक्तों को भी है तारा,
ऐसे हमें भी तारो इतना जरा बता दो,
कैसे तुम्हे रिझाऊ....

श्रेणी
download bhajan lyrics (849 downloads)