रंग रंगीला मेला आयाrang rangila mela aaya


श्याम प्रेमियों को दीवाना इसने बनाया रे,
फागण रंग रंगीला मेला आया रे…….

मस्ती भरा ये सतरंगिया जब फागण मेला आए,
खाटू वाला श्याम प्रेमियों पे रंग अपना चढ़ाए,
किस्मत वालो को बाबा ने दर पे बुलाया रे,
फागण रंग रंगीला मेला आया रे…….

उड़ रहे रंग अबीर हवा में रंगी लगे नजारा,
मस्ती में मस्ताने नाचे लगा श्याम जयकारा,
श्याम प्रेमियों ने धमाल यहाँ खूब मचाया रे,
फागण रंग रंगीला मेला आया रे…….

चले दीवाने बना के टोली रींगस से एक रंग में,
पैदल चलने वालों के संग चले सांवरा संग में,
श्याम ध्वजा कुंदन संग अमन ने लहराया रे,
फागण रंग रंगीला मेला आया रे……

download bhajan lyrics (861 downloads)