होली खेल रहा नन्दलाल

होली खेल रहा नन्दलाल ब्रज में भारी हल्ला है,
ब्रज में भारी हल्ला है ब्रज में भारी हल्ला है………

संग में ग्वाल बाल की टोली,
मचाया देखो गजब धमाल ब्रज में भारी हल्ला है,
ब्रज में भारी हल्ला है ब्रज में भारी हल्ला है………

इसने हुमारी मटकी फोड़ी,
हमको संग किया कई साल ब्रज में भारी हल्ला है,
ब्रज में भारी हल्ला है ब्रज में भारी हल्ला है………

बदला ले लो सब गिन गिन के,
अरी कहीं भागे ना नंदलाल ब्रज में भारी हल्ला है,
ब्रज में भारी हल्ला है ब्रज में भारी हल्ला है………

मौका नही कमल सिंह चुके,
इसकी गलने दे ना दाल ब्रज में भारी हल्ला है,
ब्रज में भारी हल्ला है ब्रज में भारी हल्ला है………

श्रेणी
download bhajan lyrics (736 downloads)