खाटू वाले मै तेरा बच्चाkhatu wale main tera bachha


खाटू वाले मै तेरा बच्चा,
मै तेरे हवाले तू साथी सच्चा,
मेरी ज़िन्दगी को श्याम, अब तू हि संभाले,
खाटू वाले मै तेरा बच्चा…….

क्या मांगू तुमसे, सब तुमने दिया,
बिना मांगे मेरा हर काम किया,
हर दुख की घड़ी मे, विपदा पड़ी मे,
तूने संभाला ये तेरा बच्चा,
खाटू वाले मै तेरा बच्चा…..

मुझे क्या फिकर, तू मेरे साथ है,
तेरे हाथो मे जब मेरा हाथ है,
दिया सहारा, पार उतरा,
हारे का सहारा, तेरा नाम है सच्चा,
खाटू वाले मै तेरा बच्चा......

दानी दयालु तुम दातार हो,
'रोहित' जैसे भी दर से भव पार हो,
दर पे जो आये, दर्शन पाए,
जीवन बन जाए उसका अच्छा,
खाटू वाले मै तेरा बच्चा.......

download bhajan lyrics (924 downloads)