छोटो छोटो बाल गणेशा

छोटो छोटो बाल गणेशा,
मुषक राजा साथ हमेशा,
गौरी नंदन आगे आगे,
मुसक राजा पाछे पाछे,
करते बड़ा कमाल रे,
नाचे पार्वती कौ लाल रे,
ता ता थइया दे ताल रे,
नाचे पार्वती कौ लाल रे……..

मन मुदित निहारें शैलसुता,
मनहर लेवे, है ऐसी छटा,
नूपुर छनकावे पैन्जनियां,
कोमल कटि सोहे करधनियाँ,
लट काली काली लटक लटक,
लल्ला कौ चुमै गाल रे,
ता ता थइया दे ताल रे,
नाचे पार्वती कौ लाल रे……..

गजानन बालकला जो दिखावै,
गौरी पुनि पुनि कंठ लगावै,
मोदक लै लाल खिलावै,
लोरी मधुर बहु भांति सुनावै,
मूषक राजा की भाग जागी,
हंस हंस के बजावे खड़ताल रे,
ता ता थइया दे ताल रे,
नाचे पार्वती कौ लाल रे……..

श्रेणी
download bhajan lyrics (729 downloads)