मंदिर जा मस्त जवानी में

भजन कर मस्त जवानी में,
बुढ़ापा किसने देखा है....

पैर से लंगड़े हो जाओगे, मंदिर नही तुम जा पाओगे,
मंदिर जा मस्त जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है......

आंख से अंधे हो जाओगे, दर्सन नही तुम कर पाओगे,
दर्सन कर मस्त जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है......

कान से बहरे हो जाओगे, भजन नही तुम सुन पाओगे,
भजन सुन मस्त जवानी में, बुढ़ापा किसने देखा है......

हाथ से लुल्हे हो जाओगे, दान नही तुम कर पाओगे,
दान कर मस्त जावनी में, बुढ़ापा किसने देखा है.....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1102 downloads)