मेरी मां का रंग बड़ो प्यारो लगेmeri maa ka rang bado pyaro lage


यह तो सारे रंग बेकार मेरी मां का रंग बड़ो प्यारो लगे.....

काले रंग के भोले शंकर,
इनकी जटा में गंगा की धार मेरी मां,
कारो रंग बड़ो प्यारो लगे.....

काले रंग के रामचंद्र हैं,
जिसने बन में ताड़का मारी मेरी मां,
कारो रंग बड़ो प्यारो लगे....

काले रंग की काली मैया,
जिसने द्वापर में खप्पर भर आयो मेरी मां,
कारो रंग बड़ो प्यारो लगे.....

काले रंग के कृष्ण कन्हैया,
जिसने वृंदावन रास रचाए ओ मेरी मां,
कारो रंग बड़ो प्यारो लगे.....

download bhajan lyrics (954 downloads)