भवानी मां तेरा गुणगान करेंगेbhawani maa tera gungaan karege


जब हम पुकारेंगे तुमको पुकारेंगे,                        
निश दिन भवानी मां तेरा गुणगान करेंगे, तेरा ध्यान धरेंगे,
जब हम पुकारेंगे.....

जग जननी के द्वार अगर जो आयेगा,
ओ अपना खाली दामन भर जाएगा,
चरणो में तेरे बैठ के हम ध्यान करेंगे, गुणगान करेंगे,
जब हम पुकारेंगे.....

तेरी भक्ति से शक्ति मिल जायेगी,
गूंगे की भी आज जुबा खुल जायेगी,
अंधे भी पाकर नैन ना वीरान करेंगे, गुणगान करेंगे,
जब हम पुकारेंगे.....

दुर्गा लक्ष्मी काली तू कहलाती है,
भक्तो के खातिर ही रूप बनाती है,
साजन तेरे हर रूप का सम्मान करेंगे, गुणगान करेंगे,
जब हम पुकारेंगे.....

डॉ सजन सोलंकी

download bhajan lyrics (957 downloads)