राधा प्यारी ने जन्म लियो है

   राधा प्यारी ने जन्म लियो है ,
           हरिवंश ह्रदय ने जन्म लियो है।

  1. चहुँ ओर छाई हरियाली ,
    खिले फूल फल डाली डाली ,
    आज बरस मकरंद रहियो है।
    राधा प्यारी....

  2. अनहद बाजे बाज रहे हैं ,
    संत भक्त सब नाच रहे हैं ,
    कुञ्ज कुञ्ज आनंद छायो है।
    राधा प्यारी....

  3. मधुप हरि मिल मंगल गावो,
    लाड़ली जू का दर्शन पावो ,
    जन्म सखी सफल भयो है।
    राधा प्यारी....
download bhajan lyrics (360 downloads)