तेरे चरणों मैं मुझको जगह देनाTere charno mai mujhko jagah dena


कभी तेरी भी तू कर कभी मेरी भी तू कर
बस इतनी अरज कान्हा सुन लेना
तेरे चरणों में मुझको जगह दे देना
कभी तेरी भी तू कर कभी मेरी भी तू कर  

तुझसे  बड़ा नहीं कोई दातार है
मुरली मनोहर तेरा सच्चा दरबार है
सुन बंसी वाले हो
सुन बंसी वाले लाज मेरी रख लेना
तेरे चरणों में मुझको जगह दे देना
कभी तेरी भी तू कर कभी मेरी  भी तू कर

हरपल तेरा दर्शन  करूँ मैं
चरणों में बैठे तेरे वंदन करूँ  मैं
भंजू गोविंदा  हो

भंजू गोविंदा गोपाला हरि केशवा कृष्णा
तेरे चरणों में मुझको जगह दे  देना
कभी तेरी भी तू कर कभी मेरी भी तू कर

कुछ भी मुझको अब ना भाए
पल भर भी मुझे कहीं चैन ना आए
तेरी पूनम की हो ____
तेरी पूनम की अर्जी सुन लेना
तेरे चरणों में मुझको जगह दे देना
कभी तेरी भी तू कर  कभी मेरी भी तू कर
बस इतनी अरज कान्हा सुन लेना
तेरे चरणों में मुझको जगह दे देना

श्रेणी
download bhajan lyrics (818 downloads)