जागो गौरी नँदन जागो

जागो गौरी नँदन जागो
=================
धुन- जागो मोहन प्यारे
जागो... गौरी, नंदन जागो ॥
जग, उजियारा फैला,
तेज तिहारा, जागो,
जागो... गौरी, नँदन जागो ॥

माँ, गिरिजा ने तुझे, जन्म दिया है,
शिव, भोले ने उप,देश दिया है ॥
प्रथमे तुझको, सब ही मनाए...
जागो... गौरी, नँदन जागो x॥
जग, उजियारा फैला,
तेज तिहारा, जागो,
जागो... गौरी, नँदन जागो ॥

अरब, खरब के, हो वरदाता,
रिद्धि सिद्धि नव, निधि के दाता ॥
भक्तन के, भंडार भराए...
जागो... गौरी, नँदन जागो x॥
जग, उजियारा फैला,
तेज तिहारा, जागो,
जागो... गौरी, नँदन जागो ॥

जनम, जनम के, दास तिहारे,
हाथ जोड़ कर, खड़े है द्वारे ॥
हर, मुश्किल में, तुम ही सहारे...
जागो... गौरी, नँदन जागो ॥
जग, उजियारा फैला,
तेज तिहारा, जागो,
जागो... गौरी, नँदन जागो ॥
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल
श्रेणी
download bhajan lyrics (40 downloads)