दिन होता है मैया रात ढलतीdin hota hai maiya raat dhalti


दिन होता है मैया रात ढलती
तेरी ही कृपा से मेरी दुनिया चलती II

जगत जननी तू तूने दुनिया बसाई है
माँ तू ही तो सबकी एक सहाई है
है तेरा सहारा तो सारी विपदा टलती
तेरी ही कृपा से मेरी दुनिया चलती
दिन होता है मैया रात ढलती...

जिस जगह माँ तेरी आशनाई है
तेरे नूर की वहाँ फैली रोशनाई है
जगमग मैया जी तेरी जोत जलती
तेरी ही कृपा से मेरी दुनिया चलती
दिन होता है मैया रात ढलती....

ना चाहूं मैं मैया धन और दौलत
बहुत है जो पाया माँ तेरी बदौलत
रखती नहीं खाली झोली सदा भरती
तेरी ही कृपा से मेरी दुनिया चलती
दिन होता है मैया रात ढलती..

तेरी ममता की होती है छाँव जहाँ
मैया गमों की कभी होती नहीं धूप वहाँ
देर से जाना रही राजीव की गलती
तेरी ही कृपा से मेरी दुनिया चलती
दिन होता है मैया रात ढलती...

©राजीव त्यागी

download bhajan lyrics (642 downloads)