राधे बिना श्याम मिले कैसे

राधे बिना श्याम मिले कैसे
तुलसी बिना भोग लगे कैसे

गंगा नहाई मै तो यमुना नहाई
सरयू बिना पाप मिटे कैसे
राधे बिना श्याम मिले कैसे

बैकुंठ गई मैं अयोध्या गई थी
वृंदावन श्याम मिले कैसे
राधे बिना श्याम मिले कैसे

मंदिर में ढूंढा गुरुदवरे में ढूंढा
मेरे हृदय में दयानिधि मिले कैसे
राधे बिना श्याम मिले कैसे

हलवा बनाया मैंने पुरिया बनाई
छपन भोग की थाली लगाई
शालिग्राम बिना भोग लगे कैसे
राधे बिना श्याम मिले कैसे

श्रेणी
download bhajan lyrics (679 downloads)