दे दो दर्शन भावनी हमेde do darshan bhavani hume


दे दो दर्शन भवानी हमे पाहुनी
तोरे पैय्या पडू महारानी

अपनी पलको से अंगना बुहारूँगा मै
तेरे मंदिर को धो कर सवारूँगा मै
भर के लाया हूँ आंसूअन भरी गागरी
तोरे पैय्या पडू महारानी

मै तो जोगी हूँ मैया बड़ा बावरा
क्या है खोटा खरा मै नही जानता
तार दे तार दे हे जगततारणी
तोरे पैय्या पडू महारानी

तेरे मूरत में वारे रहू दो नयन
तेरे महिमा के गाता रहूंगा भजन
मेरी जीवन की बगिया माँ करदो हरि
तोरे पैय्या पडू महारानी

मै तो नादान हूँ फस गया जाल में
काम और क्रोध मद लोभ की चाल में
डाल दे सर पे करुणामयी चाँदनी
तोरे पैय्या पडू महारानी

गायक - राकेश तिवारी
अपलोड - सुनील रैकवार

download bhajan lyrics (545 downloads)