तेरा श्याम कहा है

बदले हुए से क्यों लग रहे हो
श्याम पराये से क्यों लग रहे हो

पहले दरबार आता देखकर तुम मुस्काते
सामने अब आया जो देख नजरे चुराते
कुछ तो बोलो क्यूँ बदले हो इतना बता दो श्याम
इतना बता दो श्याम
रोते हुए मैं जाता दर से श्याम ये कैसे देख रहे हो।

सोचा था बाबा आकर देगा मुझको सहारा
बताओ सांवरिया क्यू किया मुझसे किनारा
लुट रही है लाज ये मेरी तेरे होते श्याम
हा तेरे होते श्याम
गैरों को जैसे तुम भी बाबा बैठे बैठे हंसने लगे हो।

पहले क्यू प्रीत लगाकर प्रेम तुमने बढ़ाया
बुलाकर दर पे मुझको काहे मुखड़ा घुमाया
मांगने कुछ ना आता तुमसे आता मिलने श्याम
मैं आता मिलने श्याम
देख यूँ मुझको सामने अपने श्याम पसीना बहाने लगे हो।

ये दुनिया मुझसे पूछे कि तेरा श्याम कहा है
मैं छाती ठोक के कहता कि मेरा श्याम यहाँ है
रंग बदलती दुनिया में क्या तुम बदलोगे श्याम
क्या तुम बदलोगे श्याम
कृष्णा तुम्हीं तो अपने सनी का जन्मों से साथ निभाते रहे हो।

Lyrics -विकास अग्रवाल कृष्णा
Singer- सनी नारंग

download bhajan lyrics (102 downloads)