हरियाली तीज आई है

हरियाली तीज आई है

हरियाली तीज आई है। चहूं ओर वृंदावन में, हरियाली छाई है।।

खिले फुल कलियाँ रंगले। सौन महीना आ गया, पड़े झूले फूल बंगले ।।

तीज उत्सव बेमिसाल है। वृंदावन मंदिरों में, झूल रहियो लाडली लाल है।।

बज रहा साज और ताल है। स्वर्ण हिंडोला झूलत, श्री बांके बिहारी लाल है।।

झुला दरस जयकार गूंजते। 'मधुप हरि' गीतों पर, संत भगत रसिक झूमते।।

download bhajan lyrics (179 downloads)