यह है दो अक्षर का नाम

यह है दो अक्षर का नाम

धुन : मन बस गयो नंद किशोर भजन पर

यह है दो अक्षर का नाम,
नाम यह आता बड़े ही काम
जपे जा राधे राधे, जपे जा राधे राधे ।।

गुप्त रहस्यमयी नाम है राधा।
राधा नाम मिटावे बाधा ।।
शास्त्र वेदों का सार,
नाम यह कर देता भव पार - जपे०

राधा नाम अमंगलहारी,
परमानंद परम सुखकारी ।
राधा नाम परमधन धाम,
नाम यही टेरत निशदिन श्याम - जपे०

राधा नाम की मस्ती भारी,
चढ़ी रहे दिन रात खुमारी ।।
राधा नाज बड़ा अनमोल,
नाम रस दे हिरदे पट खोल - जपे०

रोम रोम यही नाम रमा ले,
राधा राधा सुन ले गा ले ।
भलो लागे न मुख मे चाम, 'मधुप 'रसना से ले शुभ काम - जपे०