आयो नंद घर नंदना

आयो नंद घर नंदना

चलो चलो सखी दर्शन को नंद बाबा के अंगनां।
आयो नंद घर नंदना, आयो नंदनां, नंद घर नंदनां ॥

ढोटा जायो यशोदा मैया।
मिल गए बलदाउ को भैया ॥
ब्रजभूमि में नर नारायण, झूल रहा है पलनां ०

काली रात ने असर कर डाला।
जन्म लेते ही हो गया काला ।।
गोरे नंद यशोदा गोरी, मिले रूप और रंग नां ०

गोप गोपियां गोप माताएं।
गीत खुशीयों के झूम झूम गाएं ॥
बजी बधाई बाजे गाजे, महक उठा नंद भवनां ०

चन्द्र वंश का श्याम सिलोनां ।
बड़ा ही सुन्दर 'मधुप' मन मोहनां ।।
दर्शन पावो मंगल गावो, आज हरि के अंगना ०