नाम मेरी राधा रानी का

नाम मेरी राधा रानी का

हमारी प्यारी राधा रानी का, जन्मदिन आया है।
रावल बरसाने आनंद रस छाया है।।

गोलोक राधा रानी, ब्रजधाम आई है।
मंगल बधाई बाजे, बज रही शहनाई है।।

मेला राधा अष्टमी का, लगा वृषभानु भवना।
जयकारे गूंज रहे, लाली झूल पलना ।।

'मधुप' राधा दर्शन को, बृजवासी आए हैं।
रंग रस बरस रहा, देव फूल बरसाए हैं।

download bhajan lyrics (34 downloads)