तेरी किरपा जो श्याम हो जाये

तेरी किरपा जो श्याम हो जाये,
मेरी नैया भी पार हो जाये,

रखले तू अपनी शरण संवारे,
मन में उमंगें यही चाव रे,
यही बना अब मेरा भाव रे ,
आस मेरी पूरी करेगा विश्वाश है,
रिश्ता मेरा तुमसे जुड़ा खासम ख़ास है,
मेरी नैया भी पार हो जाये,

हालत पे मेरी तो रहम तो करो,
जीवन के दुखड़ो को अब तो हरो,
खुशियों में जियो ये दामन भरो,
करने वाला सब कुछ तू ही तो दातार है,
लीला धारी तेरी माया अप्रम पार है,
मेरी नैया भी पार हो जाये,

मेरे प्यारे मोहन तू जो एक वार मिले चैन आ जाये मुझे जो तेरा दीदार मिले,
आँखों ने देख ली जब तेरी सूरत मोहन आपके श्री चरणों में श्याम सफल हुआ ये जीवन,
भरोसा है तेरा भरोसा रहे,
चरणों में अमृत का दरिया बहे,
दास महिंदर ये दीपक कहे,
उझाला भरने बाला बस तू ही एक है देर कभी होती नही रखता तू टेक है,
मेरी नैया भी पार हो जाये,

श्रेणी
download bhajan lyrics (1530 downloads)