श्याम सुन्दर को तो आना ही होगा

श्याम सुन्दर को तो आना ही होगा।
भक्तों को दर्शन देना ही होगा।
आज नहीं तो कल आना ही होगा।

ग्राम में हो या नगर में कोई,
बन उपवन नदी तट पर जो भी।
गिरी कन्दरा में बैठा योगी,
सबसे ही मिलने तो आना ही होगा॥

कर्म में है अधिकार तुम्हारा,
कह कर हमे दिया संसारा।
सारी साधना हम ही करें तो,
आप भी तो कुछ करना ही होगा॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (2196 downloads)