बिन पैसे संसार चले न bin pasie sansar chale na suno sanware girdhari paise ki ijaat baahari


बिन पैसे संसार चले न सुनो सांवरे गिरधारी पैसे की इज्जत बाहरी
पैसे से ही कुटुम का बिला पैसे की रिश्तेदारी,
बिन पैसे संसार चले न सुनो सांवरे गिरधारी,

क्या होगा आगे आगे ये समय आ गया है कैसा,
माना के भगवान नहीं पर उसे काम भी नहीं पैसा,
बिन पैसे के कदर करे न घर में बच्चे और नारी  पैसे की इज्जत बाहरी
बिन पैसे संसार चले न सुनो सांवरे गिरधारी

जन्म से लेकर अंत समय तक पैसा बहुत जरुरी है,
इस कलयुग में पैसे के बिन जीना तो मज़बूरी है,
पैसा आज जरूत सबकी ऋषि मुनि या ब्रह्म चारि पैसे की इज्जत बाहरी
बिन पैसे संसार चले न सुनो सांवरे गिरधारी

सब कुछ पाकर भी इंसा हार जाये आगे पैसे के,
कब तक और कहा कहा पीछे भागे पैसे के,
इंसा की अब कदर नहीं और पैसा है सब पे बाहरी  पैसे की इज्जत बाहरी
बिन पैसे संसार चले न सुनो सांवरे गिरधारी

भीम सेन कहे सुनो सांवरे पैसे में वो आकर्षण,
पैसे वालो को तो भगवन झट पट होते है दर्शन,
बिन पैसे तो पूजन अर्चन भजन भजन करे न पर तयारी  पैसे की इज्जत बाहरी
बिन पैसे संसार चले न सुनो सांवरे गिरधारी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1823 downloads)