सांवरियां कैसा ये जादू तूने किया रे

सांवरियां...
कैसा ये जादू तूने किया रे लगता नहीं है मेरा जिया रे,

मेरा दिल दीवाना हुआ प्रेम में तेरे,
नजरे हमारी तुझपे ही ठहरे ,
रोग ये कैसा तूने दिया रे,
एहसास मीठा मीठा मैंने किया रे,
सांवरियां ....

तेरी मुस्कुराहट तेरा मुरली बजाना,
रातो को चुपके से सपने में आना,
निकला सांवरिया तू छलियाँ रे,
रंगीला है तू रंग रसियां रे,
सांवरियां .....
.
घडी घडी हर घडी तेरा ख्याल है,
होश खुद का ना रहा मेरा ये हाल है,
जब तक ना देखे तुझे ये अँखियाँ रे,
बे चैन रहता कुन दल मेरा जिया रे,
सांवरियां ..

श्रेणी
download bhajan lyrics (1411 downloads)