हारे का सहारा है बाबा तू हमारा है

हारे का सहारा है बाबा तू हमारा है,
बाबा तू हमारा है बाबा तू हमारा है,

कब से बाबा मन के अंदर आस है दिल से लगाए,
बाबा से मिलने का अवसर आज है हम ने भी पाए,
झूमे है नाचे है मेरा मन ये दीवाना है,
बाबा तू हमारा है ....

सांवरे सरकार के दर से को न जाए खाली,
सच्चे मन से मांग ले जो उसकी झोली भर डाली.
मेरे खाटू वाले को हर भक्त ही प्यारा है,
बाबा तू हमारा है ....

ज़िंदगी की राह में बाबा तू ही है सबका सहारा,
दीपक ने तेरा नाम लिया बाबा मिला है उसको सहारा,
किरपा सब पर बाबा संवारा बरसाए गा,
बाबा तू हमारा है ....

download bhajan lyrics (1562 downloads)