मैं तो तेरा प्रेम दीवाना

मैं तो तेरा प्रेम दीवाना प्रेम करो कृष्णा,
याद में तेरी तड़प रहा मन प्रेम करो कृष्णा,

पल पल हर पल तुमको पुकारू जन्म जन्म से बाट निहारु,
करदो किरपा तोपे तन मन वारु,
अपने भाग का फूल समज कर,
प्रेम करो कृष्णा...

जब से तुम संग प्रेम बड़ा है तब से आस का दीप जला है,
तेरे बिन अब चैन कहा है,
तड़प हिरदय की नाथ समज कर,
प्रेम करो कृष्णा...

नैन निगोड़े नीर बिहावे बैरी मनवा धीर गवावे,
दुरी तुम्हारी सही ना जाई,
नंदू दीन शरण तेरी आयो,
प्रेम करो कृष्णा...

श्रेणी
download bhajan lyrics (1429 downloads)