मैया जी मेरे घर आना

ओढ़ चुनरीया लाल मैया जी मेरे घर आना

आप भी आना संग गणपत जी को लाना
रिद्धि सिद्धि साथ मैया जी मेरे घर आना
ओढ......

आप भी आना संग राम जी को लाना
सीता मैया साथ मैया जी मेरे घर आना
ओढ.......

आप भी आना संग श्याम जी को लाना
राधा रानी साथ मैया जी मेरे घर आना
ओढ......

आप भी आना संग भोले जी को लाना
गौरा मैया साथ मैया जी मेरे घर आना
ओढ.......

download bhajan lyrics (1652 downloads)